क्यों अधिकतर लोग जॉब करना ही पसंद करते है।

ayurvedic franchise company, ayurvedic products distribution

आपके पास अनुभव है प्राइमरी सेल का और मेरे पास अनुभव है फार्मा कंपनी को चलाने का। हम दोनों की परिस्थिया एक जैसी है। आप भी किसी और के लिए काम करते है और मै भी। फार्मा सेल्स एक ऐसा क्षेत्र है जहा हर दिन हर व्यक्ति अपनी खुद की कंपनी शुरू करना चाहता है। कुछ प्रयास भी करते है और उनमे ही से कुछ सन फार्मा (sun pharma ) बन जाते है। और कुछ हमेशा सोचते ही रह जाते है। मेरे इस ब्लॉग का मकसद केवल इतना है कि मै उन लोगो को राह दिखा सकु जो इतना रिस्क उठाने की हिम्मत रखते है कि दुनिया के सबसे मुश्किल काम को कर सके।

अगर आप को लगता है कि प्रोडक्ट को बेचना दुनिया का सबसे मुश्किल काम है और आप  काम दुसरो के लिए कर रहे है। तो सोचिये क्या आपमें इतना दम है कि आप उसको अपने  लिए कर सको। अगर नहीं तो फिर सबसे मुश्किल क्या हुआ। प्रोडक्ट बेचना या खुद को बेचना। मै मानता हूँ कि आज के प्रतिस्पर्धा के दौर में किसी डॉक्टर से प्रिस्क्रिप्शन लिखवाना बहुत ज्यादा कठिन  है।  लेकिन कभी आपने सोचा है कि आपकी जरा सी हिम्मत ही आपको उस मुकाम पर पहुंचा सकती है जहाँ आप पहुँच सकते है।

जॉब एक बहुत ही सुरक्षित सा ऑप्शन होता है अपनी जीविका चलाने का। जिस तरह से बेरोजगारी है उस हिसाब से तो जॉब होना भी एक बहुत बड़ी चीज़ है। लेकिन अगर आपके पास अनुभव है तो क्यों न दुसरो के लिए और रोजगार के मौके पैदा किये जाये। और ये काम तब ही संभव है जब अनुभवी लोग संतुष्टि से निकल कर बडी चनौती स्वीकार करे।

आये जानते है क्यों अधिकतर लोग जॉब करना ही पसंद करते है। और एक बहुत बड़ी ख़ुशी और आजादी से वंचित रह जाते है

निश्चित आय : 

जॉब में आपके पास एक निश्चित आय का साधन होता है। आपके पर एक रूटीन होता है जिसे आप हर रोज अनुसारित करते है। आपको अपना काम करना होता है और महीने  अंत में आपको पैसा मिल जाना होता है। कम सेल्स का आपकी  आय पर फर्क नही पड़ता और ज्यादा सेल्स पर भी आपको कोई ज्यादा असर नही पड़ता।  जबकि अपने खुद के काम में सेल के कम या ज्यादा से आपको बहुत फर्क पड़ता है। अगर  कम सेल से कम आय आती है तो ज्यादा सेल से सारा फायदा आपको ही मिलना होता है।

सुरक्षित आय :

हो सकता है कि मार्किट किसी भी दौर से गुजर रही हो। आपकी आय सुरक्षित होती है। इसके विपरीत जब आप खुद का काम करते है तो मंदी या बढ़त दोनों का असर आप पर  पड़ता है। बढ़त में आप अच्छी आय कमा रहे है तो मंदी में आपको धैर्य रखना पड़ेगा। लेकिन खुद  खुद के काम में आपकी आय इतनी  सकती है कि मंदी  असर आप पर  पड़े ही न।

जनून की कमी :

आप अपने रूटीन से  संतुष्ट हो। जो रहा है सब ठीक है। जनून की  कमी आपको कुछ नया नही करने देती। आप जॉब से इतना नहीं सीख पाते की खुद अपने बॉस बन सको। ये जनून ही  होता है जो एक साइकिल से हिन्दुस्तान का सबसे आमिर इंसान बनने में  मदद्त करता है।

जोखिम न उठा पाना :

आज  के दौर में वैसे जॉब भी एक जोखिम है मगर हम इसे सुरक्षित समझ कर चलते है। खुद के काम में बहुत धैर्य और जोखिम  की जरूरत होती है। अगर सब कुछ ठीक रहता है तो इस जोखिम का लाभ भी  उतना ही मिलता है। आजादी और पैसा तो अपनी जगह , जो जगह आपको अपने काम  मिलती है उसका तो कोई अनुमान भी नहीं लगा सकता।

पारिवारिक  घटक :

पारिवारिक कारण भी जॉब  रहने के  लिए विवश करते है। लेकिन चाहो तो क्या  मिलता। बस आप अपने काम  एक्सपर्ट होने चाहये। बहुत मिल जाते है जो आप पर दाव खेल सकते है अगर आप उन्हें फायदा पुह्चा सकते है। पैसा उनका काम आपका। 50 -50 साझेदारी। इस लिए जो भी करो जनून के साथ करो ताकि रास्ते खुद म खुद खुलते चले जाये।

मार्किट में अच्छे संबध न होना :

अपने काम में सफल होने के लिए मार्किट में संबंधो का काफी बड़ा महत्व होता है। जॉब संबंध स्थापित करने का एक बहुत आसान और उच्चित माध्यम है। मार्किट रिलेशनशिप केवल लाभ पर निर्भर नही करते। अगर आप दुसरो की मदद्त के लिए तैयार रहते है तो अवश्य ही लोग भी आपके स्टार्ट-उप में आपको मदद्त करेंगे।

हो सकता है कि आप बहुत अच्छी सैलरी पर , अपनी शर्तो पर जॉब कर रहे है लेकिन अगर आपने खुद काम करने की कोशिस तक नही की तो आप कभी अपने सेफ जोन बाहर ही नही आये। क्यूंकि जो स्टार्ट-अप आप को सीखा सकता है वो आप जॉब में नही सीख सकते।

मैने खुद पिछले साल अपना स्टार्ट अप  शुरू किया है। जॉब चल रही है। लेकिन उस स्टार्ट अप ने चाहे मुझसे हर सुख चैन छीन लिया।  पर इतना कुछ सीखा गया जितना 5 साल की नौकरी से नही सीख पाया। मेरा सफल होना या न होना समय बताएगा।  मुझे संसुष्टि है कि एक छोटा कदम ही सही लेकिन मेने लिया तो सही और वो भी अपनी जॉब और वर्तमान कंपनी के हितो को सुरक्षित रखते हुई।

अगर आप भी फार्मा से जुड़ा कोई  भी काम शुरू करना चाहते है तो हमे लिख सकते है pharmafranchiseehelp@gmail.com

आप हमारा फेस बुक पेज भी लाइक  सकते है www.facebook.com/pharmafranchiseehelp

धन्यवाद।

ayurvedic franchise company, ayurvedic products distribution

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *