एक सफल इंटरप्रेन्योर में क्या करक्टेरस्टिकस जरूरी होते है।

ayurvedic franchise company, ayurvedic products distribution
जैसे जैसे नए रोजगार के अवसर बढ़ रहे है और बड़ी बड़ी कम्पनियो के भारत में ऑफिस और प्लांट आरम्भ हो रहे तो देश के युवाओ को सीखने के मौके भी बढ़ रहे है। इस तेजी से बदलती अर्थव्यस्था में देश के युवाओ में खुद के बिज़नेस शुरू करने में भी रूचि बढ़ रही है। आज का दौर सही तौर पर दिखा जाये तो इंटरप्रेन्योर का ही है। देश की अर्थव्यवस्था की मजबूती के लिए भी नए नए इंटरप्रेन्योर की जरूरत है। जहाँ एक और यह बहुत ही लुभावना है तो दूसरी तरफ 10 में से 8 खुद का बिज़नेस शुरू करने के बारे में सोचते तो है पर उसे आरम्भ करने में असफल हो जाते है। आज हम कुछ ऐसे ही गुणों यानि करक्टेरस्टिकस के बारे में चर्चा करेंगे जो की एक सफल इंटरप्रेन्योर में जरूरी होते है। अगर आप में यह गुण है तो आप एक अच्छे इंटरप्रेन्योर बन सकते है। अगर नही है तो आप इन गुणों को अपने अंदर पैदा कर सकते है ताकि आप एक सफल बिज़नेस की शुरूआत कर सके। किसी भी बिज़नेस को स्थापित करना एक रोमांचक और चनौती पूर्ण काम होता है। आइये जानते है कुछ गुण जो इन्त्रेप्रेंयूर्स में पाये जाते है :

यह वीडियो आपको एक सफल इंटरप्रेन्योर के गुणों के बारे में जानकारी देगा:

 

बार बार असफलता को स्वीकार करना :

चींटी एक दाने को बार बार लेकर दीवार पर चढ़ने की कोशिश करती है और असफल हो जाती है। वो तब तक हार नही मानती जब तक की उस दाने को ऊपर तक नही ले जाती। कुछ ऐसा ही होता है जब आप अपना बिज़नेस शुरू करते है। हारना आपके लिए दैनिक कार्य हो जाता है। यह चींटी वाली कहानी हमे प्ररेणा देती है। यह हार हमे एक नया अनुभव देती है। कैसे आगे बढ़ा जाये यह सिखाती है। किसी भी अच्छे इंटरप्रेन्योर के लिए ये छोटी छोटी हारे फर्क पैदा नही करती। उसके लिए उसकी सफलता ही उसका उदेश्य होता है। जब तक कोई बालक गिरता नही है तब तक चलना नही सीखता। किसी ने क्या खूब कहा है – आपको सब यह बता देंगे की अगर दौड़ोगे तो गिर जाओगे किन्तु जब तक कोशिश नही करोगे तो गिरने से कैसे बचते है, कैसे सीख पाओगे। दौडना सीखना है तो गिरकर सम्भलना तो सीखना ही पड़ेगा।

मार्किट फीडबैक को स्वीकार करना :

हो सकता है की मार्किट से आपको नेगेटिव फीडबैक ही मिले। आपकी सी & एफ , आपका डिस्ट्रीब्यूटर , मरीज , डॉक्टर , सब तरफ से नेगटिव रिस्पांस मिले। पर आपका ध्यान केवल अपने लक्ष्य पर होना चाहिए। अपनी क्वालिटी और सर्विसेज को ओर ज्यादा अच्छा और उन्नत करते रहना चाहिए। मार्किट से मिली राय को अपने लिए आगे बढ़ने का जरिया बनाना चाहिए। अच्छी फीडबैक हो या बुरी , दोनों ही खेल का हिस्सा है। हर फीड बैक आपको ओर मजबूत और सफल  कंपनी बनने में मदत करता है।  इससे आपको अपनी कमियों की तरफ ध्यान जाता है। मार्किट में क्या ज्यादा चलता है इसका भी ज्ञान आपको फीड बैक से ही मिलता है।

अनिश्चिताओ से झूझना :

 इंटरप्रेन्योर हर रोज नयी नयी अनिश्चिताओ का सामना करता है। नए नए चेलेंज उसके सामने होते है। अगर आपमें जनून है और हौसला है हर दिन एक नयी चीज़ करने का तो आप एक अच्छे इंटरप्रेन्योर बन सकते है। आपको लगेगा की सब ठीक चल रहा है पर अगले ही क्षण कोई ऐसी प्रॉब्लम सामने होती है कि आपको समझ नही आता कि उससे कैसे बाहर निकला जाये। जहाँ से आपको लगता है अच्छा प्रॉफिट होने वाला है तभी कुछ ऐसा होता कि आप महसूस करते है इससे आपको कुछ मिला ही नही। बिज़नेस लाभ और नुकसान का मिला जुला रूप है। यहाँ आप कुछ नही कह सकते कि आगे क्या होने वाला है। आपको हमेशा एक नयी प्रॉब्लम को हल करने के लिए तैयार रहना पड़ता है। 

धैर्य :

अपना बिज़नेस शुरू करने और एक अच्छा इंटरप्रेन्योर बनने के बीच एक समय सीमा होती है। स्टार्ट अप से सफल बिज़नेस बनने में भी समय लगता है। बिज़नेस को स्थापित करने के लिए धैर्य की जरूरत होती है। बिज़नेस कोई भी हो , रातो रात अमीर बनना सिर्फ कहानियो में ठीक है। 1000 में से कोई एक ऐसा होता है जो तोड़े सी मेहनत करके ही सफल हो जाता है। सफलता आपकी मेहनत और धैर्य पर निर्भर करती है। कुछ लोगो में इसी धैर्य की कमी होती है और काम शुरू करने के बाद तोड़े समय में ही बंद कर देते है। स्थायी सफलता के लिए स्थायी प्रयास भी जरूरी होता है। 

चनौतियो का सामना करना :

बिज़नेस में आपको सख्त निर्णय लेने पड़ते है। नयी नयी चनौतियो का सामना करना पड़ता है। चनौतियो से भागना या उनका सामना करना।  दो अलग अलग वाक्य होते है , इनके अर्थो के साथ साथ इनके परिणाम भी एक दूसरे से विपरीत होते है। आपको एक मुकाम से दूसरे मुकाम तक पहंचने के लिए बड़े बड़े निर्णय करने पड़ते है। आपका काम किस दिशा में जायेगा यह आपके फैसलों पर निर्भर करता है। सामने आने वाली हर चनौती का डट कर सामना करने वाले लोग हमेशा सफल होते है। 
उम्मीद करते है कि  आपको ये जानकारी अच्छी लगी होगी

धन्यवाद।
अगर आपके पास कुछ सुझाव या प्रशन हो तो कृपया आप हमे मेल कर सकते है।  pharmafranchiseehelp@gmail.com
आप हमे फेसबुक पर  भी लाइक कर सकते है www.facebook.com/pharmafranchiseehelp
ayurvedic franchise company, ayurvedic products distribution

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *