मेरी एक क्वेरी है कि मेरे पास खुद का ड्रग लाइसेंस नंबर नही है । क्या मै एक स्टॉकिस्ट नियुक्त करके काम शुरू करू?

ayurvedic franchise company, ayurvedic products distribution
क्वेरी :
मै आपके ब्लॉग का रेगुलर रीडर हूँ।  मेरी एक क्वेरी है कि मेरे पास खुद का ड्रग लाइसेंस नंबर नही है। मुझे १० साल का अनुभव है फार्मा मार्किट में।  अब मै फ्रंचिसी मार्किट में आना चाहता हूँ। क्या मेरे लिए यह उपयोगी होगा कि मै एक स्टॉकिस्ट नियुक्त करके काम शुरू करू?  क्या आप  इस ——— फार्मा कंपनी के बारे में कुछ बता सकते है।

रिप्लाई :

यह हमारा सौभाग्य है कि आप हमारे रेगुलर रीडर है। इस प्रशंसा के लिए आपका धन्यवाद।

अगर आपके पास अपना ड्रग लाइसेंस नही है तो कोई बड़ी बात नही है। आप स्टॉकिस्ट नियुक्त करके अपना काम शुरू कर सकते है। मै बहुत प्रोफेशनल्स जानता हूँ जो स्टॉकिस्ट अप्पोइंट कर के काम करते है। और बहुत अच्छे स्तर पर काम करते है। मेरा एक मित्र भी है जो दुसरो के ड्रग लाइसेंस पर बिल करा कर काम करता है। हर स्टॉकिस्ट एक निर्धारित मार्जिन पर काम करता है। अगर आप उसको मार्जिन दे रहे है तो हर कोई आपके साथ काम करने को तैयार रहेगा। अब जो बात निर्भर करती है वह है कि आप जो बिल कराना चाहते है वह नेट रेट्स पर चाहते है या एम आर पी के 60% / 70% पर।  उसी हिसाब से टैक्स और स्टॉकिस्ट मार्जिन गणित किये जायेंगे।

हर चीज़ के दो पहलू होते है। उसी तरह खुद के लाइसेंस पर काम करना और स्टॉकिस्ट रख कर काम करने में फायदे भी होते है और नुकशान भी। शुरुआत में स्टॉकिस्ट रखने का सबसे बड़ा फायदा  है कि आपको केवल मार्केटिंग पर ध्यान देना होता है। कागजी कारवाई जैसे की ड्रग लाइसेंस , सेल टैक्स , किराया इत्यादि से आप बच सकते है। कुछ समय बाद जब आपको लगे के आप खुद का लाइसेंस ले सकते हो तब स्टॉक अपनी फर्म में ट्रांसफर कर सकते है। किन्तु फायदे के साथ साथ इसके नुकसान भी है।

आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए:
1. कंपनी से मार्केटिंग अग्रीमेंट अपने नाम ले और अपने घर के पते पर ले, न की अपने डिस्ट्रीब्यूटर के नाम।
2. स्टॉकिस्ट के लिए अलग से ऑथोराइजेसन लेटर तैयार कराये। चाहे तो लेटर पर लिखवा भी सकते है कि आप —- डिस्ट्रीब्यूटर को इस क्षेत्र में अपना डिस्ट्रीब्यूटर अप्पोइंट कर रहे है। इससे आपको कभी भी भविष्य में डिस्ट्रीब्यूटर बदलने में मुश्किल नही होगी।
3. ध्यान रखे कि आपका स्टॉकिस्ट आपकी जानकारी के बिना कही और माल की सप्लाई न दे दे। किसी विश्वास पात्र को ही स्टॉकिस्ट बनाये।
4. आपका स्टॉकिस्ट आपके साथ सहयोगी होना चाहिए। कभी भी आपको कुछ एडजस्टमेंट की जरूरत पड़े तो आपको सहयोग दे।
5. आपका स्टॉकिस्ट आपका विश्वसनीय होना चाहिए। आपको यह सुनिश्चित होना चाहिए कि आपका स्टॉकिस्ट किसी को यह न बताये की आप किसी कंपनी की मार्केटिंग कर रहे बल्कि यह ही बताये की आप उस कंपनी में काम कर रहे है ताकि लोग आपको सम्मान दे।

श्रीमान ! आपके द्वारा बताई गयी कंपनी के बारे में हमे ज्यादा ज्ञान नही है। इसलिए आपको हम इस विषय में कुछ सुझाव नही दे सकते।

उम्मीद है आपको हमारा सुझाव अच्छा लगा होगा। 

धन्यवाद।

आप कुछ निचे दिए लेखो को भी पढ़ सकते है

आप हमे फेस बुक पर भी लाइक कर सकते है : कॉपी और पेस्ट  www.facebook.com/pharmafranchiseehelp

कैसे निर्धारित करे फार्मा फ्रेंचाइजी कंपनी में नेट रेट्स और मार्जिन

किसी भी कंपनी या फ्रेंचाइजी डिस्ट्रीब्यूटर्स के लिए उसका दूसरा और तीसरा साल उसकी दिशा तय करता है

ज्यादा जानकारी के लिए आप निचे दिए एड्रेस पर कांटेक्ट कर सकते है 
फेसबुक : www.facebook.com/pharmafranchiseehelp
कुछ और आर्टिकल्स जो आप पसंद कर सकते है :
ayurvedic franchise company, ayurvedic products distribution

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *