आईये आज जानते है ऑफिस में हेल्थी रहने के कुछ नुस्खे

ayurvedic franchise company, ayurvedic products distribution

१. अगर आप ह्रदय रोगी है तो अपने खान पान पर ध्यान दीजिये आप एक स्वस्थ जीवन जी सकते है। अपने भोजन में आपको सफ़ेद नमक  मात्रा कम करनी पड़ेगी। भोजन के साथ साथ आप अर्जुन छाल का उपयोग कर सकते है। अर्जुन की छाल  ह्रदय रोगो में बहुत उपयोगी होती है। इसके अलावा आप लौकी का ऱस , तुलशी , पुदीना , मौसमी , गुड , चोकर वाला आटा , छिलके वाली दाल एवं अनाज इत्यादि भी ह्रदय के लिए बहुत उपयोगी होते है। 
२. भोजन करने से आधा घंटा पहले और आधा घंटा बाद तक पानी -चाय इत्यादि का उपयोग नही करना चाहिए। इससे पाचन शक्ति पर विपरीत असर पड़ता है। और भोजन पचने की बजाय शरीर में सड़ जाता है और बीमारिया उत्पन्न करता है।  खड़े हो कर कभी भी पानी का सेवन नही करना चाहिए इससे घुटनो में दर्द होने की सम्भवना बढ़ जाती है। खाली पेट सुबह पानी पिने से बहुत सी बीमारिया दूर हो जाती है। सुबह के समय निम्बू सर्बत या नारियल पानी अमृत के सामान होता है। पसीने में कभी भी पानी नही  चाहिए , न ही एक दम ठंडी हवा में जाना चाहिए। 
३. मेडिसिन का उपयोग कम से कम करना चाहिए।सिर दर्द या तोड़े बहुत बुख़ार में कभी भी मेडिसिन नही लेनी चाहिए। एंटीबायोटिक्स जहा शरीर के लिए उपयोगी है वही छोटी मोटी बिमारी में उपयोग में लाने से आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कम कर देते है और आपका शरीर बीमारियो के प्रति सवेंदनशील हो जाता है। बहुत से सामान्य दर्दो में एक गिलास गर्म पानी पैन किलर का काम करता है। 
४. एयर कंडीशनर इत्यादि का उपयोग 27 – 30 C के तापमान पर करना चाहिए। ज्यादा कम तापमान पर उपयोग करने से आपका शरीर रोगो के प्रति ज्यादा संवेदनशील हो जाता है। सर्द गर्म होने की सम्भवना भी बढ़ जाती है। हो सके तो बीच बीच में ताजी हवा में घूमकर आना चाहिए। 
५. काम के दौरान हमेशा बैठा ही नही रहना चाहिए। बीच बीच में अपनी सीट से उठ कर टहलना चाहिए। इससे एक तो आपकी आँखों को आराम मिलेगा और दूसरा आपकी रीढ़ की हडी को भी आराम मिलता है। काम में  धयान भी अच्छी तरह लगेगा। 
६. अपनी आँखों और कंप्यूटर के बीच में उपयुक्त दूरी बनाये रखनी चाहिए। समय समय पर आँखों को आराम देना चाहिए। स्क्रीन लाइट को  इस तरह नियंत्रित रखना चाहिए कि आँखों पर जोर न पड़े। 
७. ऑफिस में गॉसिप भी जरूरी है किन्तु कभी भी इसकी एवज में निजी खुंदस नही निकालनी चाहिए। इससे ऑफिस में दूसरे स्टाफ के साथ भी आपके रिश्ते ख़राब हो सकते है। जितना भी हो सके ऑफिस में राजनीति से दूर रहना चाहिए। यह आपके करियर के साथ साथ आपकी सेहत के लिए भी जरुरी है। रिसर्च बताती है अच्छे माहौल वाले ऑफिस में स्टाफ ज्यादा लगन और मेहनत से  काम करता है और उनमे कम रोग पाये जाते है। 
८. ऑफिस से घर जाते समय फ़ास्ट फ़ूड को मत खाइये। एक तो वह आपकी सेहत को ख़राब करेगा और दूसरा आपके रात के वक़्त वाले भोजन को भी प्रभावित करेगा। 
९. ऑफिस में वीकली पार्टी करना अच्छी बात है किन्तु पार्टी के चकर में आप कही अपनी सेहत के साथ तो खिलवाड़ नही कर रहे। पार्टी हो या घर का खाना , भोजन की पौष्टिकता का हमेशा ध्यान रखना चाहिए। भारी खाना हमेशा नजरअंदाज करना चाहिए। पार्टी में हल्का पुलका खाना ही लेना चाहिए। 
१०. ऑफिस में चाय और कॉफ़ी का कम से कम सेवन करना चाहिए। कैफीन आपकी वर्क एनर्जी पर विपरीत असर डालता है। ज्यादा कैफीन लेने से थकान और सिर दर्द जैसे साइड इफ़ेक्ट हो सकते है। कैफीन आपके ध्यान पर भी गलत असर डालता है। 
११. ऑफिस में सबके साथ दोस्ताना माहौल बना कर रखिये। ये जहा आपके ह्रदय की सेहत के लिए अच्छा है वही आप अच्छे माहौल में जल्दी सफलता भी पा सकते है। 

धन्यवाद।

अगर आपके पास कुछ सुझाव या प्रशन हो तो कृपया आप हमे मेल कर सकते है।  pharmafranchiseehelp@gmail.com

आप हमे फेसबुक पर  भी लाइक कर सकते है www.facebook.com/pharmafranchiseehelp

ayurvedic franchise company, ayurvedic products distribution

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *